नगरी ब्लॉक के अंतिम छोर तुमड़ी बहार में आज होगा रावण पुतला दहन, शाम 7 बजे से रावण लीला का आयोजन

नगरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम तुमड़ी बहार में आज हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रावण लीला एवं रावण पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जय बजरंग बाल मंडली, ग्राम तुमड़ी बहार के तत्वावधान में आयोजित यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आज शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा।

धार्मिक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। रावण लीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य की विजय और अधर्म के अंत का संदेश दिया जाएगा।

इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के 12 पालियों के प्रमुख सियान, गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक बंधुओं एवं श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने तथा इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।

कार्यक्रम के लिए जय बजरंग बाल मंडली के अध्यक्ष माखनलाल यादव एवं ग्राम पटेल लीलाशंकर ध्रुव ने समस्त क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *