55,650 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश बरामद, जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई
धमतरी। जिले में जुआ-सट्टा सहित अवैध गतिविधियों के खिलाफ धमतरी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने जालमपुर स्थित राठी गोदाम के पास जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि राठी गोदाम के सामने कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर काट-पत्ती जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से 55,650 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश बरामद कर जब्त की।
पुलिस ने मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 211/26, धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की है।
गिरफ्तार आरोपी
सकील अहमद, उम्र 26 वर्ष, निवासी मकेश्वर वार्ड, धमतरी
गोपाल साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी इतवारी बाजार, धमतरी
दीपक कोसरिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी महंत घासीदास वार्ड, धमतरी
अजमद हुसैन, उम्र 35 वर्ष, निवासी बड़े मस्जिद, धमतरी
सुनील मेश्राम, उम्र 26 वर्ष, निवासी रामसागर पारा, धमतरी
दुर्गेश्वर, उम्र 35 वर्ष, निवासी पोस्ट ऑफिस वार्ड, धमतरी
धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से भी ऐसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

