पाईकभाठा, नगरी | शासकीय प्राथमिक शाला पाईकभाठा, विकासखंड नगरी में सोमवार को पूज्य स्व. श्री पुनारद राम जांगड़े जी, पूर्व प्रधान पाठक, की पावन स्मृति में शैक्षणिक सामग्री एवं उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शैक्षणिक गुणवत्ता में अभिवृद्धि एवं शाला विकास के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 9 संस्थाओं को विभिन्न शैक्षणिक सामग्री एवं उपयोगी उपकरण प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी, आदिवासी विकासखंड नगरी श्री के. आर. साहू रहे। इस अवसर पर श्री एस. के. प्रजापति, प्राचार्य, पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नगरी, श्री डी. के. सूर्यवंशी, प्राचार्य, शासकीय हाई स्कूल बांसपानी, श्री नीरज सोन, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसिया, श्री प्रकाश चंद्र साहू, बीआरसीसी तथा समन्वयक संघ के जिला अध्यक्ष श्री जसपाल सिंह खनूजा, समन्वयक बांसपानी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इन संस्थाओं को मिली सामग्री
– शासकीय माध्यमिक शाला पाईकभाठा — 01 स्मार्ट टीवी
– शासकीय प्राथमिक शाला पाईकभाठा — 01 वाई-फाई माइक सेट
– शासकीय प्राथमिक शाला पदमपुर — 01 प्रिंटर
– शासकीय प्राथमिक शाला पाँवद्वार — 01 प्रिंटर
– शासकीय प्राथमिक शाला घठुला — 01 प्रोजेक्टर
– शासकीय माध्यमिक शाला मल्हारी — 01 स्मार्ट टीवी
– शासकीय प्राथमिक शाला गढ़डोंगरी — 01 स्मार्ट टीवी
– स्वामी आत्मानंद पीएम श्री शासकीय माध्यमिक शाला (हिंदी माध्यम), नगरी — 01 स्मार्ट टीवी
– कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, नगरी — 01 आरओ युक्त वाटर कूलर
कार्यक्रम के आयोजक एवं प्रधान पाठक उमाशंकर जांगड़े ने बताया कि स्व. पुनारद राम जांगड़े जी शिक्षा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनकी स्मृति में किया गया यह प्रयास शासकीय शालाओं में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने में सहायक होगा।
कार्यक्रम में संस्था प्रमुखों श्रीमती तेज नाग, इंदुलता वर्मा, शशि कडरा, स्कंद शेष, उमेश सोम, प्रकाश कुंजाम, मुन्ना लाल टैगोर, चंपेश्वर साहू, राधेश्याम ध्रुव, मनोज पटेल, पवन साहू, ईश्वर पटेल, ऋषिकेश साहू एवं मोहित चंद्राकर सहित गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर स्व. पुनारद राम जांगड़े जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का मंच संचालन जी.के. जायसवाल, प्रधान पाठक द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन संजय रेड्डी, समन्वयक ने किया।

