एक बाइक में सवार चार लोग एंबुलेंस से भिड़े, दो के पैर में फ्रैक्चर

नगरी। नहावन कार्य में शामिल होने आए मेहमान कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद अपने रिश्तेदारों के घर हिंछापुर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि चारों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सामने से आ रही एंबुलेंस से जा भिड़ी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक सवारों द्वारा खुद ही एंबुलेंस से टकराने की बात बताई जा रही है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

हादसे में बाइक सवार चारों लोग घायल हुए हैं। घायलों में चैतराम पिता सगनू राम, निवासी अर्जुनी, उम्र 62 वर्ष और संदीप पिता गिरवर राम, निवासी अर्जुनी, उम्र 26 वर्ष के पैर में फ्रैक्चर होने की जानकारी है।

वहीं संदीप कुमार ध्रुव पिता देवलाल ध्रुव, निवासी हिंछापुर, उम्र 21 वर्ष तथा पुराणिक राम ध्रुव पिता गजानंद ध्रुव, निवासी अर्जुनी, उम्र 58 वर्ष भी घायल हुए हैं।

हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को बेहतर इलाज के लिए धमतरी रेफर कर दिया गया है।

मामले में आगे की जानकारी पुलिस जांच के बाद सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *