रुद्री रोड पर फिर सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में दो घायल

जिंजर होटल के सामने हुई दुर्घटना, घटना CCTV में कैद

धमतरी। शहर में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को रुद्री रोड स्थित जिंजर होटल के सामने कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार कुशल मंडावी निवासी भरी गांव पुरूर एवं आरती बंजारे निवासी करेठा बाइक में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान गंगरेल की ओर जा रही कार और रुद्री तरफ से आ रही बाइक के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े।

घटना में महिला को हल्की चोट आई है, जबकि युवक के पैर में गंभीर चोट बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही CSP सर के निर्देश पर वरदान परामर्श सेवा समिति की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करते हुए घायलों को संभाला।

पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर हादसे की जांच कर रही है।

लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि रुद्री रोड पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को लेकर अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *