छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज की आवश्यक बैठक 27 सितंबर को धमतरी में

जिला संगठन, युवा मंडल, महिला मंडल एवं ब्लॉक पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य

धमतरी। छत्तीसगढ़ जिला कोसरिया यादव समाज, जिला धमतरी की आवश्यक बैठक का आयोजन 27 सितंबर 2026, रविवार को सत्संग भवन, गोकुलपुर धमतरी में किया जाएगा। बैठक का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

समाज की ओर से जारी सूचना के अनुसार बैठक में जिला संगठन के समस्त पदाधिकारी, जिला युवा मंडल एवं जिला महिला मंडल के पदाधिकारी, सभी ब्लॉक अध्यक्ष तथा ब्लॉक के समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है।

बैठक में जिला यादव समाज को आर्थिक रूप से सशक्त एवं संगठित बनाने, वित्तीय वर्ष 2026-27 की राशि ब्लॉक अध्यक्षों को सौंपने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से भेंट-मुलाकात, कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव से मुलाकात, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण साहू एवं नगर पालिक निगम अध्यक्ष श्री रामू रोहरा से भेंट-मुलाकात को लेकर भी चर्चा प्रस्तावित है।

इसके साथ ही जिला अध्यक्ष/सभापति से अनुमति लेकर अन्य सामाजिक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

समाज के पदाधिकारियों ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

बैठक की सूचना जिला अध्यक्ष जोहन सिंह यादव एवं जिला सचिव रमेश्वर यादव की ओर से जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *