नगरी/सिहावा। ग्राम सेमरा (सिहावा) में नव युवक गणेश उत्सव समिति देवांगन समाज सेमरा के तत्वावधान में 24 सितंबर 2026, गुरुवार को शाम 6 बजे से भव्य अघोरी झांकी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में नागपुर से आने वाली झांकी टीम द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।
आयोजक समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम के संचालन में युवा संगठन ग्रामीण देवांगन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। संगठन के संरक्षक इंद्रजीत (पप्पू), अध्यक्ष याकेश, उपाध्यक्ष रोहन, सचिव तिलेश्वर, सह-सचिव गेविश एवं कोषाध्यक्ष मनीष देवांगन हैं।
वहीं संरक्षक के रूप में भोमेश देवांगन, कमल कम्प्यूटर, खुब एवं सननी सहित समाज के सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजन को सफल बनाने में मनीष, शुभम, सत्यप्रकाश, राहुल, नरेंद्र, धर्मेंद्र, प्रवीण, कविन्द, गोविंदा, प्रियांशु, त्रिवेंद्र, संचित, आशुतोष, गुंजेश, सोमेश्वर, तिलेश्वर, पियूष, सत्यम, अंगेश, गुलाब, लेमन, समीर, पुष्कर, कुलदीप सहित देवांगन समाज के सभी लोग सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को इस भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में सादर आमंत्रित किया गया है।

