गीता जयंती और जिला स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन के आयोजन पर भी होगा विचार-विमर्श
धमतरी। छत्तीसगढ़ जिला कोसरिया यादव समाज धमतरी की पूर्व में स्थगित बैठक आगामी 25 अक्टूबर 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। यह बैठक धमतरी के गोकुलपुर स्थित सत्संग भवन में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। बैठक में जिला संगठन को आर्थिक रूप से सशक्त एवं संगठित बनाने सहित समाज के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
जिला कोसरिया यादव समाज के जिला अध्यक्ष श्री जोहन सिंह यादव एवं जिला सचिव रामेश्वर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में जिला संगठन के समस्त पदाधिकारियों, जिला युवा मंडल एवं जिला महिला मंडल के पदाधिकारियों, सभी ब्लॉक अध्यक्षों तथा ब्लॉक के अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की निर्धारित राशि ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा जिला कोषालय में जमा करने, जिला स्तरीय गीता जयंती मनाने तथा जिला स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित करने के संबंध में विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव तथा जिला जनपद अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा से भेंट-मुलाकात करने के विषय पर भी चर्चा की जाएगी।
इसके अलावा जिला अध्यक्ष एवं सभापति की अनुमति से अन्य सामाजिक विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। समाज के पदाधिकारियों ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं से बैठक में उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है।

