बोल बम सेवा समिति, डीहीपारा में भव्य भंडारे का आयोजन

सावन माह के अंतिम दिवस पर कांवड़ यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं ने किया प्रसादी वितरण

नगरी। सावन माह के अंतिम दिवस के अवसर पर वार्ड क्रमांक 01 डीहीपारा के श्रद्धालुओं एवं बोल बम सेवा समिति द्वारा राजेश चोपड़ा की दुकान के सामने, नगरी-धमतरी मुख्य मार्ग पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को खीर, पूरी सहित विभिन्न प्रकार की प्रसादी का वितरण किया गया।

डीहीपारा के श्रद्धालु प्रतिवर्ष सावन माह में क्षेत्र के प्रसिद्ध कोटेश्वर धाम एवं कणेश्वर धाम तक कांवड़ यात्रा करते हैं और भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं। सफल कांवड़ यात्रा के समापन एवं सावन माह की विदाई के अवसर पर हर वर्ष इसी स्थान पर भंडारे का आयोजन किया जाता है।

भव्य भंडारे में नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा भी शामिल हुए। उनके साथ पार्षद डागेश्वरी साहू, अंबिका ध्रुव, राजा पवार एवं योगेश साहू ने श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को अपने हाथों से प्रसादी वितरित की। इस अवसर पर अध्यक्ष एवं पार्षदों ने पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ से नगर पंचायत नगरी की समृद्धि, खुशहाली, शांति एवं निरंतर विकास की कामना की।

नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों के आयोजन स्थल पर पहुंचने पर बोल बम सेवा समिति एवं डीहीपारा वार्डवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश चोपड़ा, कुणाल चोपड़ा, घनश्याम तिलक चोपड़ा, ज्ञानदीप, रतन, चमन, तारकेश्वर, हरीश यादव, सत्येन, मनीषा चोपड़ा, मोनिका, मुस्कान, चेतना, रत्ना, ललिमा, अंजलि, मनीषा यादव, जिज्ञासा, नंदिनी, कृति, तारिणी, कोमल, लता साहू, भुनेश्वरी साहू एवं ईश्वरी शर्मा सहित समिति के सदस्यों एवं वार्डवासियों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *