नगरी। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश संरक्षक गजेंद्र यादव तथा सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु के जन्मदिन के अवसर पर सर्व यादव समाज सिहावा क्षेत्र जिला धमतरी द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर सर्व यादव समाज सिहावा क्षेत्र के अध्यक्ष नंद यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ डी.के. यादव, संरक्षक दीनदयाल यादव, गोवर्धन यादव, अंकालू यादव, उपाध्यक्ष संतोष यादव, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र यादव, मनीष यादव , क्षेत्रीय अध्यक्ष बीरेन्द्र यादव, क्षेत्रिय पूर्व संगठन मंत्री चंद्रभान यादव, गोपी यादव, शैलेन्द्र यादव, हरीश यादव, खुबराम यादव, अश्वनी यादव, प्रवीण यादव, संगठन मंत्री जीवन यादव, नगर अध्यक्ष रघु यादव, श्रवण यादव, राकेश यादव, युवा युवती अध्यक्ष प्रकोष्ठ पूजा यादव, युवा शक्ति सदस्य रोहित यादव, लवकुश यादव, जोपेंद्र यादव, दानेश यादव, भूपेन्द्र यादव, भीष्म यादव, प्रकाश यादव, होमन यादव, जसवंत यादव, सदाराम यादव, मनक यादव, शत्रुघन यादव, गेंदलाल यादव, दुलेश्वर यादव, देवकरण यादव, विकाश यादव, हरीश यादव सहित महिला प्रकोष्ठ मीनाक्षी यादव, देवकुंवर यादव, बी. यदु, सांवली बाई यादव, महिला ग्रामीण सचिव हेमलता यादव, एवं समाज के अनेक पदाधिकारियों और सदस्यों ने दोनों को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
समाजजनों ने कहा कि शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव प्रदेश में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं, वहीं रमेश यदु भी सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज के उत्थान में योगदान दे रहे हैं। दोनों के जन्मदिन के अवसर पर समाज के लोगों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
सर्व यादव समाज के पदाधिकारियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दोनों को स्वस्थ, सुखी एवं यशस्वी जीवन प्रदान करें तथा समाज और प्रदेश की सेवा के लिए निरंतर ऊर्जा एवं सामर्थ्य प्रदान करें।

