NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का उग्र प्रदर्शन, बजरंग चौक नगरी में हंगामा, सुरक्षाबलों से धक्का-मुक्की

नगरी | NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में आक्रोश के बीच नगरी में भी विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। सिहावा विधानसभा क्षेत्र के NSUI कार्यकर्ताओं ने बजरंग चौक नगरी में जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार और परीक्षा एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी की।

NSUI अध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में कांग्रेस के छात्र संगठन से जुड़े युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए परीक्षा प्रक्रिया में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं को छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और NTA के महानिदेशक को हटाने की मांग की गई।

इस दौरान माहौल तब गरमा गया जब सुरक्षाबलों ने पुतला दहन रोकने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। छात्र लगातार शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी करते रहे।

प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष अनवर रजा, जनपद सदस्य प्रमोद कुंजाम, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक बंजारे सहित राकेश नेताम, लकेश्वर साहू, अंकुश देवांगन, वेंकट देवांगन, सूर्यकांत पटेल, भावेश चंदनिया, लक्ष्य तिवारी, पिंटू, भानेन्द्र, रोहन, भास्कर साहू, कुलेश्वर टंडन, भोज नवरंग, गीतेश कोसरे और पंकज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NEET पेपर लीक को लेकर छात्रों का आक्रोश अब सड़कों पर साफ दिखाई दे रहा है। यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो यह विरोध और भी उग्र हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *