कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर यादव समाज की बैठक, भव्य शोभायात्रा की तैयारियां शुरू

नगरी। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी को नगरी नगर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाने को लेकर यादव समाज नगरी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जन्माष्टमी उत्सव को भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी के साथ नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में महिला एवं पुरुष विशेष परिधान में रैली के रूप में शामिल होंगे। वहीं युवक-युवतियों द्वारा भाव नृत्य की प्रस्तुति भी दी जाएगी, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेगा।

शोभायात्रा यादव भवन नगरी से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मां दंतेश्वरी मंदिर राजा बाड़ा पहुंचेगी। यहां भगवान श्रीकृष्ण के झूला विसर्जन कार्यक्रम में समाजजन शामिल होंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य तैयारियों में जुट गए हैं। आयोजन की तैयारी नंद यादव, हरीश यादव, प्रभु यादव, गोपी यादव एवं सुनाराम यादव के मार्गदर्शन में की जा रही है। वहीं शैलेश यादव, राजू यादव, रमेश यादव, अश्विनी यादव, भावेश यादव, देवव्रत यादव, गौतम यादव, मिश्री यादव, बुधियार यादव, निरंजन यादव सहित समस्त यादव बंधु, महिला, पुरुष एवं युवा आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *