नगरी । शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय, नगरी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के पदाधिकारियों का गठन महाविद्यालय प्रांगण में किया गया। यह गठन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अश्वनी ध्रुव के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो. राजाराम मेहरा के निर्देशन में संपन्न हुआ।
गठन में पीजीडीसीए के छात्र प्रकाश कुमार साहू को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं आशीष साहू एवं तामेश्वरी सेन को उपाध्यक्ष, लीना साहू को सचिव तथा महिमा प्रजापति को सह सचिव बनाया गया।
इसी क्रम में जया एवं श्रुति साहू को सांस्कृतिक सचिव, खेमेश्वर यादव को सांस्कृतिक सह सचिव, यामिनी साहू, राजश्री साहू, झरना सेन एवं यमुना साहू को पर्यावरण संरक्षण प्रभारी तथा रोशन पटेल को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। खेमेश्वरी देवांगन को अनुशासन प्रभारी बनाया गया।
इसके अलावा अविनाश गुप्ता, आदित्य गुप्ता, डीके साहू एवं लोमश साहू को विभिन्न दायित्वों में शामिल किया गया। दीपांशु दीवान, प्रियंका नेताम एवं चिमंजीव राव ठाकरे को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी, कृष्णा भैया सहित महाविद्यालय के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। नवगठित पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम अधिकारी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों के अनुरूप समाजसेवा, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन दीपांशु दीवान द्वारा किया गया।

