नगरी। नगरी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल तुमड़ी बाहर में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) का गठन किया गया। गठन प्रक्रिया प्रभारी प्राचार्य नंदनी ठाकुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, पालकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों, पूर्व पदाधिकारियों तथा ग्रामीणों की उपस्थिति में शासन की नियमावली का वाचन कर समिति का गठन किया गया।
वनांचल क्षेत्र की चार पंचायतों के अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों सहित कुल 20 सदस्यों ने गठन प्रक्रिया में भाग लिया। शासन के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पालकों, पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों एवं महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई।
सर्वसम्मति से छतरसिंह यादव को विद्यालय प्रबंधन समिति का मनोनीत अध्यक्ष तथा विक्रम सिंह नेताम को उपाध्यक्ष चुना गया। समिति के अन्य सदस्यों में घनाराम गौर, ठेंनही, बिरेंद्र नागवंशी, छोटे गोबरा, पेमिन यादव, रमशीला यादव, संतोषी ध्रुव, देवराज ओटी, आलम सिंह नेताम, नंदेश्वरी नेताम, गोदावरी बारला (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता), नरेश मांझी, प्रेम सिंह कोमर्रा, रेखा नेताम, यशोदा नागेश, देवकुमार नागेश, मानबाई नागेश, अनसूइया बाई तथा नंदलाल नेताम सहित अन्य सदस्य शामिल किए गए।
नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों को नई जिम्मेदारी मिलने पर विद्यालय प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष वोषित कौशल, दिनेश यादव, नरेश मांझी, सिरधन सोम, रूपेश नाग, बिमला ध्रुवा सहित उपस्थित अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी। इस अवसर पर सभी ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

