नगरी, 05 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग नगरी द्वारा काष्ठागार सेक्टर-05 में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, वन विभाग के कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिहावा विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम रहीं। उनके साथ पूर्व विधायक श्रीमती पिंकी शिवराज शाह, नगर पंचायत नगरी अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह छाबड़ा, भाजपा नगरी मंडल महामंत्री श्री कमल डागा, श्री विकल गुप्ता, श्री भानेंद्र ठाकुर (विधायक प्रतिनिधि), श्री सचिन भंसाली, श्री मोहन नाहटा सहित नगर पंचायत के पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीएम श्रीमती प्रीति दुर्गम, एसडीओपी श्री विपिन रंगारी, उप वन मंडल अधिकारी श्री संजय रौतिया, परिक्षेत्र अधिकारी श्री खिन्नुप्रसाद जोशी (नगरी), श्री संदीप कुमार सोम (सांकरा), श्री द्वारिका प्रसाद साहू (काष्ठागार नगरी), वन क्षेत्रपाल श्री उमेश कुमार सोरी सहित नगरी एवं सांकरा रेंज के समस्त वन कर्मचारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इस अवसर पर आंवला, सिरस, बेल, करंज, आम तथा अन्य उपयोगी एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रजातियों के कुल 100 पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित अतिथियों ने स्वयं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि पौधों का संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। वृक्षों से पर्यावरण संतुलित रहता है, वर्षा चक्र मजबूत होता है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिलता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं हरित क्षेत्र बढ़ाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान “एक पेड़ मां के नाम” और “हर पौधा – एक जीवन” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझाने का प्रयास किया गया।
धमतरी प्राइम न्यूज़
“सटीक खबर | सही नजरिया | आपके साथ” 🌱🌳


