धमतरी/नगरी।
सिहावा नगरी क्षेत्र के युवा कलाकार एवं उभरते गायक आदित्य जैन ने छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में अपने म्यूजिक करियर की शानदार शुरुआत करते हुए नया मुकाम हासिल किया है। उनका पहला मूवी डेब्यू सॉन्ग “तोरे इश्क मा” हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों और संगीत प्रेमियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। यह गीत आगामी छत्तीसगढ़ी फिल्म “भेद” का हिस्सा है, जो वास्तविक घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है।
आदित्य जैन एक स्वतंत्र (Independent) कलाकार के रूप में भी अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। वे अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल “Aaditya Jain Official” पर हिंदी गीत प्रस्तुत करते हैं, जिनमें “ना कहना अलविदा” और “तेरा हुआ” जैसे गीत शामिल हैं। वहीं Gurtur Music के माध्यम से वे स्वतंत्र छत्तीसगढ़ी गीतों का निर्माण एवं प्रस्तुति दे रहे हैं। इससे पहले भी वे “तैं आबे आने ना”, “गोरिया”, “मया बरसाना” और “थोरकुन मया देदे ना” जैसे कई लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी गीतों को अपनी आवाज दे चुके हैं, जिन्हें श्रोताओं द्वारा काफी सराहा गया।
आदित्य जैन, नगरी क्षेत्र के संगीत एवं कला प्रेमी अजय जैन के सुपुत्र हैं। पारिवारिक वातावरण से मिले संगीत और कला के संस्कारों ने उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। बचपन से ही संगीत के प्रति उनकी रुचि रही है, जिसे अब वे पेशेवर रूप में आगे बढ़ा रहे हैं।
गीत “तोरे इश्क मा” में प्रेम, भावनाओं और मधुर संगीत का सुंदर समावेश देखने को मिलता है। फिल्म “भेद” का निर्माण सतयेंद्र यादव द्वारा किया गया है, जबकि निर्देशन विवेक कामलेकर जी ने किया है। एवं कलाकार मन कुरैशी जी मुख्य किरदार में हैं वहीं संगीत संयोजन में आमिर एस. राजा का विशेष योगदान रहा है।
आदित्य जैन इससे पहले भी कई म्यूजिक एल्बम्स, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं लाइव प्रस्तुतियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। अब छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में उनका यह डेब्यू पूरे सिहावा नगरी क्षेत्र के लिए गर्व और उत्साह का विषय बन गया है।
अपने डेब्यू को लेकर आदित्य जैन ने कहा कि यह उनके जीवन की एक नई और यादगार शुरुआत है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग और आशीर्वाद को दिया।
यूट्यूब पर रिलीज हुए इस गीत को खासकर युवा वर्ग द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। संगीत प्रेमियों को उम्मीद है कि आने वाले समय में आदित्य जैन छत्तीसगढ़ी संगीत एवं सिनेमा जगत में और भी नए एवं बेहतर प्रोजेक्ट्स के साथ अपनी मजबूत पहचान बनाएंगे।
नीचे दिए गए यूट्यूब वीडियो में आप इस गीत को और अच्छे से सुन और देख सकते है ।
????
आरुग Music


