धमतरी में जुआरियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार थाना क्षेत्रों में 20 आरोपी गिरफ्तार

भखारा, सिहावा, कोतवाली और अर्जुनी पुलिस की संयुक्त रूप से अलग-अलग दबिश, 9,400 रुपये नकद और ताश पत्ती जब्त

धमतरी। जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ धमतरी पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए चार थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से काट-पत्ती जुआ खेल रहे 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कुल 9,400 रुपये नकद और ताश पत्ती जब्त की गई।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मुखबिर से मिली सूचनाओं के आधार पर भखारा, सिहावा, कोतवाली और अर्जुनी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।

भखारा में दो स्थानों पर कार्रवाई

भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम जोरातराई में थूहा रोड के पास जुआ खेलने के आरोप में मनोहर निषाद (45 वर्ष), भोजराज साहू (21 वर्ष), मुकेश निषाद (19 वर्ष) और पेमन निषाद (38 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 1,210 रुपये एवं ताश पत्ती जब्त की गई।

वहीं ग्राम पचपेड़ी के बाजार चौक में पुलिस ने अंकित शर्मा (37 वर्ष), पुरुषोत्तम साहू (25 वर्ष), योगेश्वर निषाद (24 वर्ष) और सूरज पाण्डे (37 वर्ष) को गिरफ्तार कर 2,240 रुपये एवं ताश पत्ती जब्त की।

सिहावा में चौपाल के पास पकड़े गए तीन आरोपी

सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदापुर में चौपाल के पास स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलने के आरोप में राकेश ध्रुव, हरीश कुमार पाण्डेय और देवेन्द्र सिंह परिहार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 1,130 रुपये और ताश पत्ती जब्त की।

कोतवाली पुलिस ने दो स्थानों पर दी दबिश

कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकरापारा स्थित खपरी तालाब होलिका चौक के पास पुलिस ने पवन उर्फ पप्पू (19 वर्ष), ऋषभ योधवानी (35 वर्ष) और नितेश ठक्कर (35 वर्ष) को पकड़ा। इनके पास से 1,720 रुपये जब्त किए गए।

इसी तरह सिहावा चौक रेलवे स्टेशन के पास कार्रवाई में टिकेश्वर उर्फ टीकू यादव (23 वर्ष) और चित्रसेन साहू (33 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 2,400 रुपये एवं ताश पत्ती जब्त की गई।

तरसियों गौठान के पास चार आरोपी गिरफ्तार

अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम तरसियों गौठान के पास जुआ खेलने के आरोप में गजेन्द्र साहू (25 वर्ष), मोहन हिरवानी (22 वर्ष), महेश यादव (24 वर्ष) और मुकेश यादव (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से 700 रुपये एवं ताश पत्ती जब्त की।

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, सभी 20 आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

जिले के चार थाना क्षेत्रों में एक साथ हुई इस कार्रवाई को जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने की गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस की लगातार निगरानी और कार्रवाई से ऐसे मामलों पर नियंत्रण की उम्मीद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *