पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर अनोखी श्रद्धांजलि, बरगद के पत्तों पर उकेरी गई कला आकृति

नगरी/सिहावा। पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि के अवसर पर सिहावा क्षेत्र में एक अनूठी कला प्रस्तुति देखने को मिली। लीफ आर्टिस्ट द्वारा बरगद के पत्तों पर राजीव गांधी की आकर्षक कला आकृति तैयार कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह विशेष कला कृति युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Akash Sharma को सप्रेम भेंट की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को आधुनिक तकनीक और युवा सोच की नई दिशा दी। कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

इस अवसर पर जिला प्रभारी उमेश डोंगरे, जिला अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी, उपाध्यक्ष प्रमोद कुंजाम, NSUI जिलाध्यक्ष राजा देवांगन, विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक बंजारे, मनोज साक्षी, दुर्गेश नंदिनी साहू, प्रेमांशु प्रजापति, आकाश नेताम, सहजाद मेमन, सजल नाग, अरविंद यादव, चैतन्य साहू, राकेश नेताम, नटवर नेताम, रोशन साहू, भीषम यादव, आसिफ़ खान, बीरबल नगारची, पिंकी यदु, भारत लहरे, लकी निर्मलकर, गुलाब साहू, भेपेन्द्र कंवर, मुकेश कुंजाम, नीलकुमार कोड़ोपी, संत मरकाम, विवेक सोरी, लक्ष्य तिवारी, पिंटू साहू, भावेश, लाकेश्वर, चूड़ामणि सोम एवं दुर्गेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का आयोजन सिहावा स्थित वन विभाग रेस्ट हाउस में किया गया, जहां उपस्थित लोगों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *