15 अगस्त की तैयारी में जुटे युवा, मोदे में आंगनबाड़ी परिसर में किया साफ-सफाई अभियान

नगरी। ग्राम मोदे के स्कूल पारा स्थित नवीन आंगनबाड़ी भवन के पास 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के तहत युवा साथियों द्वारा साफ-सफाई अभियान चलाया गया। युवाओं ने परिसर और आसपास के क्षेत्र की सफाई कर कार्यक्रम स्थल को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय ढंग से आयोजित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। अभियान के दौरान युवाओं ने श्रमदान करते हुए परिसर से कचरा एवं झाड़-झंखाड़ हटाया तथा पूरे क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाया।

युवा साथियों की इस सराहनीय पहल की ग्रामीणों ने प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सामूहिक प्रयास गांव में स्वच्छता, एकता और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *