नगरी (धमतरी)। सर्व यादव समाज सिहावा क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ग्राम गिधावा पहुंचकर स्वर्गीय सियाराम यादव के निवास पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान समाजजनों ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने स्व. सियाराम यादव के सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सर्व यादव समाज में कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन किया था। वे सरल, मिलनसार एवं समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। अपने कार्यों और व्यवहार से उन्होंने समाज में विशिष्ट पहचान बनाई तथा सामाजिक उत्थान एवं संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समाजजनों ने उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष नंद यादव, उपाध्यक्ष संतोष यादव, सचिव डोमेंद्र यादव, अंकालु यादव, संरक्षक गोवर्धन यादव, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष प्रवीण यादव, सचिव सरवन माधव, सुनाराम यादव, गौतम यादव, गेंदलाल यादव, युवा सदस्य गोवर्धन यादव, शैल यादव सहित मातृशक्ति एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।




