जगदलपुर। न्यू छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट फाउंडेशन (IFWJ, सन् 1950 नई दिल्ली से संबद्ध) ने पत्रकार संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वरिष्ठ पत्रकार पवन कुमार नाग को प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद पत्रकारों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है।
पवन कुमार नाग लंबे समय से पत्रकारिता और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। वे जगदलपुर से दैनिक मूक पत्रिका से भी जुड़े हैं और पत्रकार हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन ने उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद पत्रकार साथियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता से संस्था को नई मजबूती मिलेगी।

