भाजयुमो नगरी ने मनाया कलेक्टर अविनाश मिश्रा का जन्मदिन

नगरी-धमतरी। जिले के कलेक्टर अविनाश मिश्रा के जन्मदिन के अवसर पर नगरी स्थित विश्राम गृह (रेस्ट हाउस) में भाजपा युवा मोर्चा नगरी की ओर से सादगीपूर्ण एवं आत्मीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा युवा मोर्चा नगरी के अध्यक्ष विकास जैन एवं उनकी टीम ने कलेक्टर अविनाश मिश्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर गजेंद्र ठाकुर, प्रीति दुर्गम तथा एन.के. बोरझा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कलेक्टर के प्रशासनिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा नगरी के अध्यक्ष विकास जैन, अतिश देवांगन, सौरभ नाग सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा कलेक्टर को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य एवं जिले के विकास के लिए उनके निरंतर योगदान की कामना भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *