नगरी विकासखंड के EMRS पथरीडीह में 11वीं लेटरल एंट्री के लिए आवेदन शुरू, ST विद्यार्थियों को मिलेगा प्रवेश

नगरी/धमतरी। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं में लेटरल एंट्री के माध्यम से अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के विद्यार्थियों हेतु रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी सूचना के अनुसार आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 6 मई 2026 से प्रारंभ हो चुकी है, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 मई 2026 निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के बाद अथवा डाक माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्रों पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा।

प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी। केवल आवेदन करना प्रवेश की गारंटी नहीं माना जाएगा। चयन कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा।

चयन के लिए निर्धारित पात्रता

अभ्यर्थी का अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से होना अनिवार्य है।

छात्र का CBSE अथवा CGBSE बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है।

प्रवेश केवल रिक्त सीटों के विरुद्ध ही दिया जाएगा।

संकायवार न्यूनतम प्रतिशत

विज्ञान संकाय – 70 प्रतिशत एवं उससे अधिक

वाणिज्य संकाय – 60 प्रतिशत एवं उससे अधिक

कला/मानविकी संकाय – 50 प्रतिशत एवं उससे अधिक

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा। अपूर्ण अथवा गलत जानकारी वाले आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र, नियम एवं शर्तें जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट dhamtari.gov.in⁠� तथा विद्यालय की वेबसाइट EMRS पथरीडीह आधिकारिक वेबसाइट⁠� पर उपलब्ध हैं। विद्यार्थी विद्यालय पहुंचकर स्वयं भी आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

विद्यालय प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि नियमों में राज्य शासन अथवा NESTS द्वारा समय-समय पर संशोधन किया जा सकता है तथा अंतिम निर्णय संबंधित विभाग का मान्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *