CG News: छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, शासन ने जारी किया आदेश

Raipur News | Chhattisgarh Holiday News: छत्तीसगढ़ सरकार ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026, सोमवार को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 26 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

ऐच्छिक अवकाश की जगह अब सार्वजनिक अवकाश

राज्य शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पूर्व में 9 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा के लिए ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल किया गया था। अब छत्तीसगढ़ सरकार ने निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए इस दिन को सार्वजनिक/सामान्य अवकाश घोषित किया है।

9 नवंबर को रहेगा अवकाश

सरकार की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दीपावली के दूसरे दिन मनाए जाने वाले गोवर्धन पूजा पर्व पर सोमवार, 9 नवंबर 2026 को अवकाश रहेगा। इस संबंध में अधिसूचना की प्रतिलिपि राज्य के विभिन्न विभागों, संभागायुक्तों, कलेक्टरों और संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है।

26 अक्टूबर को जारी हुई अधिसूचना

यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी किया गया है। अधिसूचना पर उप सचिव अंशिका ऋषि पाण्डेय के डिजिटल हस्ताक्षर हैं।

आधिकारिक अधिसूचना: सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन।

Dhamtari Prime News | मनीष यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *